शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद शनिवार को अचानक शाकंभरी खोल में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान एक कार पानी में बह गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही घंटों तक इंतजार करना पड़ा था। बाद में पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु शक्ति मां भगवती के दर्शनों को जा सके।
यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान हुआ मुजफ्फरनगर का लाल, दिसंबर में होनी थी शादी, परिवार पर टूटा गम का पहाड़, तस्वीरें
शुक्रवार दोपहर में शिवालिक पहाड़ियों में तेज बारिश होने से दोपहर 12 बजे के लगभग शाकंभरी खोल में पानी आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर पर ही रुक कर पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद खोल में पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु मां भगवती के दर्शनों को मंदिर पहुंच सके। कुछ वाहनों के पानी में फंसने से उन्हें निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/