फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़छाड़ के विवाद में संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, आधा दर्जन लोग घायल

Sat, 29 Aug 2020 04:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में बड़ौत थाना क्षेत्र की उर्दू कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। कॉलोनी में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


बताया गया कि युवती से छेड़छाड़ को लेकर जान मौहम्मद व इरशाद के बीच पिछले छह महीने से रंजिश चली आ रही है। कई बार उनके बीच झगड़ा भी हो चुका है। वहीं बृहस्पतिवार की देर रात को एक बार फिर इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। 

इस संघर्ष में एक पक्ष से जान मौहम्मद, मुनाजरा व दूसरे पक्ष से इरशाद व अन्य समेत तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान हुआ मुजफ्फरनगर का लाल, दिसंबर में होनी थी शादी, परिवार पर टूटा गम का पहाड़, तस्वीरें
विज्ञापन


इस मामले में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि यह वीडियो काफी पुरानी है। फिलहाल वीडियो में युवक की पिटाई करने वाला आरोपी फायरिंग के मामले में जेल में बंद है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें