फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्टंटबाजी पर टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, होली पर पसरा मातम

Wed, 11 Mar 2020 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में होली के दिन टिक टॉक वीडियो बनाते समय एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन
घटना के बाद पलटा पड़ा ट्रैक्टर और साइड में लाल घेरे में कपिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में होली के दिन टिक टॉक पर वीडियो बनाते समय एक युवक की जान चली गई। मृतक युवक ट्रैक्टर से स्टंटबाजी कर रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


बता दें कि छपार थाना क्षेत्र में गांव खिदंडिया निवासी कपिल (25 वर्ष) पुत्र अमरीश उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में ट्रैक्टर चलाता था। होली के दिन यानी मंगलवार को वह गांव आया हुआ था। इस बीच गांव के बाहर स्थित महार्षि दयानंद सरस्वती हाईस्कूल में होली उत्सव के दौरान कपिल ट्रैक्टर को घुमाकर स्टंटबाजी की टिक टॉक पर वीडियो बनवा रहा था। इसी दौरान स्टंट करते वक्त ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसर गया और परिवार की खुशियां भी मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें: ये खबर पढ़ उतर जाएगा टिक टॉक का खुमार, जान से प्यारी नहीं कोई चीज, ऐसे हुई किशोर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही मंगलवार शाम को ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कपिल ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। जबकि एक वर्ष पूर्व उसके पिता का देहांत हो गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें