फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजनौर महोत्सव का बनाया खाका, तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 05 Nov 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की स्थापना के 200 साल पूरे होने पर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसका खाका पहले ही तैयार कर लिया गया था, अब आयोजनों को लेकर तैयारियों की रूपरेखा बना ली गई है। इसी क्रम में सोमवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम ने बैठक बुलाकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार की शाम कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिजनौर महोत्सव के लिए सफाई, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी कर ली जाए। समय से महोत्सव के आमंत्रण पत्र भेज दिए जाएं। बताया कि छह नवम्बर को अन्नपूर्णा कार्यक्रम होगा। जिसमें बिजनौर एवं देशभर के प्रसिद्द व्यंजनों का उत्सव रहेगा। आठ नवम्बर बिजनौर महोत्सव का उद्घाटन के साथ साथ हाफ मैराथन, एक्सपो और हमारा बिजनौर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज के बालकों का प्रतिभा प्रदर्शन नुमाइश ग्राउंड में होगा। बैराज पर मां गंगा की आरती समेत नाटक ''दुआ'' का मंचन भी किया जाना है। नौ नवम्बर को हैदरपुर वेटलैंड, डॉलफिन सफारी, विदुर कुटी का भ्रमण शामिल है। स्पोटर्स मीट नेहरु स्टेडियम में होगी। बिजनौर के स्थानीय कलाकारों (चारवाहेत, स्वांग, नृत्य नाटिका आदि) के प्रदर्शन के साथ साथ अभिज्ञान शाकुंतलम नाटक की प्रस्तुति राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्रों द्वारा की जाएगी। बिजनौर महोत्सव का नोडल अफसर सीडीओ को बनाया गया है। डीएम ने कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश देकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ पूर्ण बोरा, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सदर अवनीश कुमार, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें