मुठभेड़ की सूचना पर गाजियाबाद जनपद के एएसपी नीरज कुमार, मुरादनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उस पर गाजियाबाद, मुरादनगर, बुलंदशहर में लूट, डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बदमाश का आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। फरार हुए उसके साथी की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुठभेड़ की सूचना पर दौड़े ग्रामीण
सुराना पुल के पास मुड़भेड़ की सूचना पर ललियाना गांव के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने चैक पोस्ट पर ग्रामीणों को रोक दिया और उन्हें वापस भेजा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/