फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री दिलाएंगे इंसाफ, युवक ने कारोबारियों से तंग आकर दी थी जान

Fri, 12 Jul 2019 01:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में रामलीला टिल्ला निवासी मृत राजेश के घर पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री समेत अन्य भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने राजेश से सात लाख रुपये हड़पने वाले दोनों कारोबारियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही हड़पे गए रुपये दिलाए जाने की भी गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी राजेश पुत्र प्रताप सिंह की लाश बुधवार सुबह रेशू विहार फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली थी, जिसकी पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई थी। राजेश के भाई चमनसिंह ने शाम को नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर शाहजी ज्वैलर्स के मालिकों अजय स्वरूप बंसल व आशुतोष बंसल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, जिस पर पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 

चमन सिंह का कहना था कि दोनों कारोबारियों ने राजेश से सात लाख रुपये पगड़ी में सदर बाजार स्थित दुकान किराए पर देना तय किया था, लेकिन सात लाख रुपये लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो राजेश को दुकान दी और न ही रुपये लौटा रहे थे। आरोप लगाया कि दोनों कारोबारियों के उत्पीड़न से तंग आकर ही राजेश ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला व भाजपा नगराध्यक्ष सुनील दर्शन मृतक राजेश के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पीड़ित परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को प्रकरण की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अपने रुपये भी वापस दिलाने की गुहार लगाई, जिस पर डॉ संजीव बालियान ने दोषी कितने ही रसूखदार क्यों न हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : एसएसपी
मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी राजेश द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद जिन कारोबारियों के खिलाफ परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं, वे रसूखदार परिवार से संबंधित हैं। दोनों आरोपी अजय स्वरूप बंसल व आशुतोष बंसल शहर के पूर्व विधायक विष्णु स्वरूप के बेटे हैं, जिनकी भगतसिंह रोड पर शाहजी ज्वैलर्स नाम से सराफा फर्म है। वहीं, दोनों भाई जिले के बड़े कारोबारियों में शुमार किए जाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल जो पीड़ित राजेश के परिजन उठा रहे हैं, वो यह कि क्या इन रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस उन्हें इंसाफ दिला पाएगी ? हालांकि गुरुवार को परिजनों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने उन्हें कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया है, वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने भी कहा है कि आरोपी कोई भी हों, यदि जांच में दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें