उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के अंबेहटा में मंगलवार को एक परिवार में उस समय कोहराम मच गया, जब डेढ़ साल के मासूम बच्चे की खेलते वक्त पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला झाबरी निवासी इरफान का डेढ़ साल का पुत्र अफवान मंगलवार को घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते- खेलते अफवान बाथरूम में घुस गया। जहां पानी से भरी बाल्टी रखी थी। काफी देर बाद जब अफवान परिजनों को नजर नहीं आया तो उन्होंने अफवान की तलाश की। तलाशी के दौरान परिजनों को अफवान बाल्टी में डूबा हुआ पाया। अफवान की हालत देखकर परिजनों के हाथ पांव फूल गए।
यह भी पढ़ें: माता-पिता सो रहे थे, दो साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
इसके बाद परिजन अफवान को तुरंत स्थानीय चिकित्सकों के यहां ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने अफवान को मृत घोषित कर दिया। अफवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/