मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं देहरादून रीजन में डीपीएस की रूपल जैन टॉप रहीं। जनपद का परीक्षा परिणाम 93.36 प्रतिशत रहा। परीक्षा में लड़कियों का जलवा रहा।
बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कॉमर्स की छात्रा रूपल जैन ने छह विषयों में 98.89 प्रतिशत अंक हासिल कर रीजन टॉप किए। छात्रा ने 600 में से 593 अंक प्राप्त किए हैं। वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा शैली नैन ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा पूजा यादव ने साइंस स्ट्रीम में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट सुबह 11 बजे से पहले ही आ गया। परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र पहले ही स्कूल पहुंच गए। हालांकि छात्रों ने अपने स्मार्टफोन पर नेट या एसएमएस के जरिये अपना परीक्षा परिणाम पहले ही देख लिया। स्कूल में हर कोई एक दूसरे को पास होने की बधाई देने लगा। वहीं छात्रों ने शिक्षकों से इस कामयाबी पर आशीर्वाद भी लिया। मेरठ के सभी स्कूलों का बंपर रिजल्ट के बीच छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन रहा। इस बार डीपीएस बागपत रोड और दीवान पब्लिक स्कूल वेस्ट एंड रोड ने सभी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। मेरठ के करीब 87 स्कूलों में सीबीएसई के 9545 रेग्युलर और 1386 प्राइवेट समेत कुल 10931 पंजीकृत छात्रों थे। देहरादून रीजन में 78.27 प्रतिशत लड़कियों और 88.52 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी।
जिले की टॉपर
स्कूल नाम साइट प्रतिशत
डीपीएस रूपल जैन कॉमर्स 98.89
दीवान शैली नेन आर्ट्स 98.4
दीवान पूजा यादव साइंस 98