फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफीपुर में ग्रामीणों ने गाय चोरी करते चार दबोचे

Sat, 06 Jul 2013 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/दौराला। सोफीपुर गांव में गाय चोरी करने गऐ दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने युवकों की जमकर धुनाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने चौकी पर पहुंचकर भी हंगामा किया। इसी दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी को छुड़ाने दो अन्य थाने आए तो लोगों ने उनकी भी पहचान गाय चोर के रूप में की और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पिछले एक माह से सौफीपुर गांव में गाय चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम देने में लगे हुए थे। चार दिन पूर्व चोरों ने दो डेरियों से सात गाय लूट ली थी और विरोध करने पर डेयरी मालिक के साथ मारपीट भी की थी। शुक्रवार रात दो युवक छोटा हाथी लेकर गांव में पहुंचे और गांव निवासी शहनाज के घर के बाहर बंधी गायों को खोलकर ले जाने लगेे। कुछ ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए और दोनों को दबोच लिया। हंगामे की सूचना पर मोदीपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और चौकी ले आई। इस दौरान ग्रामीण भी चौकी पर आ गए और पुलिस के सामने ही दोनों युवकों की धुनाई करने लगे। पुलिस ने किसी तरह से दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर गाड़ी सहित दौराला थाने भेज दिया। पकड़े गऐ दोनों युवक फाजिलपुर निवासी दीपक और टीटू हैं। वहीं कुछ देर बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों को छुड़ाने फाजिलपुर निवासी रईस और विक्की थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने उन्हें पहचान लिया और पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें