फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पेपर मार्च से

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नई व्यवस्था के तहत अब सीबीएसई में 9वीं और 10वीं की समेटिव एसिस्मेंट (एसए) टू परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका लाभ केवल होम एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को ही मिलेगा, जबकि बोर्ड कंडक्ट एग्जाम पहले के ही तरीके होंगे। इसके लिए स्कूलों को 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद 9वीं कक्षा के लिए 5 मार्च और 10वीं के लिए 11 मार्च से ऑनलाइन प्रश्नपत्र मिलेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से एकीकृत परीक्षण प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) विकसित की गई है। इसका लाभ 9वीं और 10वीं कक्षा के एसए टू का प्रश्न तैयार करने में मिलेगा। बोर्ड ने इसके लिए सर्कुलर भी जारी किया है। इसका लाभ उठाने के लिए विद्यालय को 1 से 15 फरवरी तक पंजीकरण कराना होगा। इस पंजीकरण के बाद विद्यालयों को संबंधित विषय के दो-दो ऑनलाइन प्रश्नपत्र मिलेंगे। इसके इस्तेमाल के लिए स्कूलों के पास तीन विकल्प होंगे। ट्रांसलेम के प्रेस प्रवक्ता मनोज गोयल और सहोदय के सचिव विशाल जैन ने बताया कि इस प्रक्रिया से स्कूलों को आसानी होगी।
प्रथम चरण में 9वीं कक्षा के प्रश्नपत्र मिलेंगे। 19 मार्च से मार्किंग स्कीम ऑनलाइन उपलब्ध होगी। दूसरे चरण में 10वीं के पेपर ऑनलाइन होंगे। इसकी मार्किंग स्कीम 29 मार्च से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के पास तीन विकल्प
- वे कोई भी प्रश्नपत्र चुनकर एसए-टू का एग्जाम करा सकते हैं।
- दोनों प्रश्नपत्रों के सवालों को मिलाकर एक नया पेपर तैयार करा सकते हैं।
- स्कूल स्वयं प्रश्न पत्र तैयार कर सकते हैं, लेकिन परीक्षा के एक सप्ताह के भीतर उन्हें बोर्ड को प्रश्नपत्र भेजना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें