फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को करंट के झटके

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर स्थित दुर्गा विहार निवासी एक विवाहिता को दहेज की खातिर करंट के झटके दिए गए। इतना ही नहीं जहरीला पदार्थ भी पिला दिया। उसे हालत बिगड़ने पर दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुर से मारपीट करके घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बिजनौर के गांव स्याऊ निवासी रणवीर ने बेटी मनु की शादी 28 सिंतबर 06 को दुर्गा विहार निवासी विपिन पुत्र सुभाष चौहान से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही होंडा सिटी कार की मांग पूरी न होने पर मनु से मारपीट करने लगे थे। विपिन चौहान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और उसके पिता को-आपरेटिव बैंक में मैनेजर पद से रिटायर हैं। मृतका के भाई गौरव चौहान ने बताया कि 17 जनवरी को उनके पास फोन गया था कि मनु बीमार है उसे उपचार के लिए आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। परिजन वहां पहुंचे तो पता चला कि उसे दिल्ली के बतरा अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसने सोमवार को दम तोड़ दिया। मृतका के परिजन अंतिम संस्कार के बाद सुरजकुंड़ से दुर्गा विहार पहुंचे तो पड़ोसियों ने मनु चौहान की मौत की वजह बताई। जिस पर परिजन भड़क गए।
मनु की मौत के बाद उसके पिता रणवीर चौहान, मां माया देवी, भाई गौरव चौहान, भाभी बबीता, चचेरी बहन अमलेश, रंजना, सर्वेश, सरोज, सुमन लता, सुनीता के साथ चाचा अनिल समेत अन्य लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने विपिन के घर में तोड़फोड़ की तथा ससुर सुभाष को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें