फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा 9वीं का छात्र, मचा हड़कंप, प्रधानाचार्य ने लिया बड़ा एक्शन

Sat, 01 Oct 2022 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कक्षा नौ का छात्र स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई खूनखराबा होने से बच गया 
विज्ञापन
तमंचा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में डीएन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा नौ का एक छात्र बैग में तमंचा लेकर पहुंच गया और फिर मॉनिटर को तमंचा दिखाने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई खूनखराबा होने से बच गया और समय रहते ही छात्र को तमंचे सहित पकड़ लिया गया। बाद में उसके एक सहपाठी को भी दबोचा गया। दोनों को देहलीगेट पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने जीडी में मामला दर्ज कर उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया। इस मामले की सुनवाई के लिए 11 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। स्कूल में दोनों छात्रों के नाम भी काट दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, छात्र के पास तमंचा दिखते ही मॉनिटर ने शोर मचा दिया। इसके बाद कक्षा के अन्य विद्यार्थी घबरा गए। इसका पता चलते ही प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ ने देहली गेट पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पहले प्रधानाचार्य ऑफिस में पूछताछ की। बाद में आरोपी और उसके सहपाठी को साथ ले गई। पूछताछ के बाद जीडी में मामला दर्ज कर उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तमंचा लाने वाला छात्र ब्रह्मपुरी क्षेत्र का निवासी है। उसका कहना है कि उसकी टीपीनगर निवासी सहपाठी से बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि वह तमंचे के बदले में मोबाइल देगा। इसलिए तमंचा लाया था। इस मामले से एक और साथी भी जुड़ा है, वह स्कूल नहीं आया। तीनों का नाम लिखते हुए प्रधानाचार्य ने देहली गेट थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ऋषिपाल का कहना है कि छात्रों का ऐसा करना गंभीर है। किशोर न्यायालय में अब सुनवाई होनी है। मॉनिटर ने भी जान का खतरा जताया है।

पहले भी पकड़ा जा चुका तमंचा
तीन साल पहले भी कॉलेज में एक छात्र के पास से तमंचा पकड़ा गया था। अन्य शिक्षण संस्थानों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल

नियमित रूप से ली जाएगी विद्यार्थियों की तलाशी
स्कूल में एक छात्र तमंचा लेकर आया था। लेकिन पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया। बड़ी घटना होने से बच गई। छात्रों का गिरोह कोई भी वारदात कर सकता था। आरोपी छात्रों का नाम काट दिया गया है। स्कूल में अब नियमित रूप से विद्यार्थियों की तलाशी ली जाएगी, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। - सुशील सिंह, प्रधानाचार्य, डीएन इंटर कॉलेज मेरठ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें