फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवीन जिला विद्युत विकास निधि योजना से होंगे 97.98 लाख के कार्य

Tue, 27 Jun 2023 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- बदले जाएंगे जर्जर तार, बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता, उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नवीन जिला विद्युत विकास निधि योजना को शासन से अनुमति मिलने के बाद शहर में विद्युत संबंधी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस योजना से करीब 97.98 लाख रुपये के कार्य किए जाएंगे। कई जगहों पर जर्जर तारों को बदला जाएगा। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जर्जर पोल को बदलकर नए पोल लगाए जाएंगे।
जिले में रीवेम्प आरडीएसएस योजना के कार्यों का भी शुभारंभ हो चुका है। इससे करीब 269 करोड़ रुपये के कार्यों को किया जाना है जिससे विद्युत आपूर्ति को सुधारा जा सके। अब इस योजना के साथ-साथ नवीन जिला विद्युत विकास निधि के कार्यों की भी शुरुआत हो चुकी है। अधीक्षण अभियंता राजेंद्र बहादुर ने बताया कि योजना के माध्यम से शहर में कई स्थानों पर एलटी लाइन, एबीसी केबल, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि व विद्युत पोल नए लगाने व जर्जर पोल को बदले जाने का कार्य होगा। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। योजना से संबंधित सभी कार्य शुरू करा दिए गए हैं। करीब एक माह के अंदर सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर किए जाएंगे कार्य
जवाहर नगर में एलटी लाइन डाले जाने का कार्य
तिलक पार्क से पत्ता मोहल्ला तक एलटी लाइन डालने का कार्य
- सदर धर्मशाला से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक एलटी लाइन
- खड़ौली में लवकुश पुरम में एलटी लाइन
- शांतिकुंज कॉलोनी रोहटा रोड पर क्षमता वृद्धि व एलटी लाइन
- एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में एबीसी केबिल डाले जाने का कार्य
- आरके पुरम काॅलोनी में नए विद्युत पोल लगाने का कार्य
- नील गली सराफा में क्षमता वृद्धि किए जाने का कार्य
वर्जन
योजना से संबंधित कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी जगहों पर कार्य पूरा करा दिया जाएगा। इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। - राजेंद्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें