फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पथराव-तोडफोड़ में नाै महिलाओं सहित 10 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज गांव के मोहल्ला सेखपुरा कलंदर बस्ती में रंजिश में हुई कहासुनी के बाद दो दिन तक हुए पथराव व मारपीट के मामले में पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 11 का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


गांव रामराज के कलंदर बस्ती में शनिवार व रविवार को अहसान पक्ष व जगीरा पक्ष में रंजिश में हुई कहासुनी के चलते मारपीट व पथराव हो गया। इसमें रिहाना पत्नी फारुख गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर रूप से घायल को पुलिस ने हस्तिनापुर से मेरठ भर्ती कराया था। पथराव में फिरोजुद्दीन व उसके भाइयों के मकानों में तोड़फोड़ कर मकानों में भारी नुकसान कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के पुरुष घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि सोमवार को फिर से दोनों पक्षों की महिलाएं व पुरुष आमने-सामने आ गए। पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने महिला पुलिस के साथ ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, अहसान पक्ष के नसीम की तरफ से पुलिस ने लाखदीन पुत्र कंपन, पत्नी पोनी उर्फ सोनी, पुत्री मुस्कान, गुलिस्ता पत्नी मुस्तकीम, गुलफशा पत्नी वाजिद को गिरफ्तार किया है। वहीं जगीरा पक्ष के शराफत की तरफ से फसाना पत्नी दलशेर, सोनम पत्नी अंसार, रवीना पुत्री फारुख, आसना पत्नी मेहताब, मैम पत्नी वसीम को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें