फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना, आठ तक सील रहेगा सरधना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना, 8 तक सील रहेगा सरधना
विज्ञापन

सरधना। सरधना तहसील क्षेत्र में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन को पूर्ण रूप से सफल बनाने व लोगों को जागरूक करने के लिये शुक्रवार को एसडीएम के द्वारा प्रचार वाहन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन पूरे तहसील क्षेत्र में लोगों को लॉकडाउन के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। लॉकडाउन के दौरान सब्जी मंडी, किराना की दुकानों को जो सुबह छह बजे से 9 बजे तक छूट दी गई थी। वह पुन:बहाल कर दी गई हैं। यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि सरधना में जो बुधवार की रात्रि 9 बजे से शुक्रवार 3 अप्रैल की रात्रि 9 बजे तक सरधना नगर को कोरोना संदिग्धों की जांच के लिये सील किया गया था, उसकी अवधि शुक्रवार की रात्रि में 9 बजे समाप्त होनी थी। तीन अप्रैल की देर शाम डीएम के यहां सील की अवधि को 8 अप्रैल तक बढ़ाने के आदेश प्राप्त हो गए हैं। जिसमें इस मौके पर सीओ पंकज सिंह, खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें