फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रीकल्चर के क्षेत्र में छात्रों को जोड़ा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी इंटर स्कूलों को भी भेजे जाएंगे
विज्ञापन

एग्रीकल्चर क्षेत्र से विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए उठाया जा रहा कदम

मोहित कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम । प्रदेश में होने वाली संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) के लिए फॉर्म 20 फरवरी से उपलब्ध होंगे। परीक्षा में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन के लिए प्रदेश के चारों कृषि विवि द्वारा इंटरमीडिएट स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र भेजें जाएंगे। छात्र-छात्राओं को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। परीक्षा के लिए 20 फरवरी से फॉर्मो की बिक्री शुरू हो जाएगी।
इस बार परीक्षा कराने का जिम्मा फैजाबाद के नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को सौंपा गया है। प्रदेश में पहली बार यह व्यवस्था की गई है कि परीक्षा के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि मोदीपुरम, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, मान्यवर कांशीराम कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि बांदा द्वारा प्रदेश के सभी इंटरमीडिएडट स्कूलों के प्रधानाचार्यो को पत्र भेजकर परीक्षा के संबध में जानकारी दी जाएगी। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि स्कूल द्वारा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को परीक्षा में भाग लेने के लिए जागरूक किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को एग्रीकलचर क्षेत्र से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही उन्हें स्कॉलरशिप की भी जानकारी दी जाएगी। दो दिन पहले लखनऊ में हुई स्टेयरिंग कमेटी की मीटिंग में भी इस व्यवस्था को हरी झंडी दी गई है। बता दें कि मेरठ में करीब 402 और मंडल में 1200 के आसपास स्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एग्रीकल्चर क्षेत्र में बहुत संभावनाएं
एग्रीकल्चर के क्षेत्र में युवाओं के लिए बहुत मौका है। सरकार का भी एजेंडा है कि युवाओं को इससे जोड़ा जाए। इस बार कैटेट परीक्षा में अधिक फार्म भरवाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व के सालों से अधिक इस बार फार्म भरे जाए, जिससे सीट भी खाली न रहे और युवाओं को एग्रीकल्चर से भी जोड़ा जाए। - डॉ. गया प्रसाद, कुलपति कृषि विवि

ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
फॉर्मों की बिक्री 20 फरवरी से होगी शुरू
फॉर्म 31 मार्च तक बिना विलंब शुल्क भरे जाएंगे फॉर्म
जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 1250 होगा शुल्क
एससीएसटी के छात्र-छात्राओं के लिए 1050 होगा शुल्क
परीक्षा 16,17,18 मई को होगी
मंडल में करीब 1200 के आसपास है स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें