हॉकी में एनएएस रेड विजेता
मेरठ। एनएएस कॉलेज के मैदान पर बुधवार को एनएएस रेड और एनएएस ब्लू के बीच हॉकी का फाइनल खेला गया। इसमें चार टीमों ने भाग लिया। मुकाबले में एनएएस रेड विजयी रही। निर्णय पेनाल्टी शूट आउट द्वारा निकाला गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के सचिव अमित शर्मा और प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश मौजूद रहे।