देहात क्षेत्र में 82 नए संक्रमित, घर-घर बांटी दवाइयां
- दौराला में 7, सरधना में 9, मवाना में 35, हस्तिनापुर में 8 और खरखौदा में 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
मवाना/दौराला। देहात क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में मवाना में 35 कोरोना पॉजिटिव मिले। 260 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
दो तीन दिन कम रहने तथा चुनाव समाप्त होने के बाद फिर से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा ऊपर को बढने लगा है। यह स्थिति तो तब है जब केवल उन्हीं लोगों की जांच की जा रही है, जो स्वयं जांच के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं।
पुलिस लाइन से एक, मोहल्ला तिहाई से तीन, मोहल्ला काबली गेट से तीन, मवाना से एक, अशोक विहार कॉलोनी से दो, राफन से दो, मवाना खुर्द से एक, अस्सा से दो, मोहल्ला कल्याण सिंह से एक, मोहल्ला मुन्नालाल से चार, खेड़ी मनिहार से एक, सीएचसी की एक एएनएम, जंधेडी से एक, बना से एक, सुभाष चौक से एक, पिलौना से दो, सैदीपुर से एक, ढिकौली से एक, नैडू से एक तथा रहावती से एक पॉजिटिव मिला है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएचसी पर आज 50 आरटीपीसीआर तथा 25 एनटीजन किट से जांच की गई थी। सीएचसी पर 18 वर्ष से ऊपर वाले 100 लोगों को पहली डोज तथा सौ ही लोगों को 45 वर्ष से ऊपर वालों को दूसरी डोज तथा नगरीय प्राथमिक केंद्र पर 60 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
वहीं, दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि सीएचसी पर आयोजित कैंप में बृहस्पतिवार को 150 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच के दौरान सात लोग पॉजिटिव मिले। जिनमें एक मैथना, दो एटूजेड, दो नंद वाटिका, एक मटौर, एक दुल्हैड़ा से कोरोना संक्रमित मिला। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। डॉ. उज्ज्वल व डॉ. राजवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को विशेष अभियान के तहत सीएचसी के अंतर्गत आने वाले 52 गांवों में घर-घर जाकर टीम ने जांच की। जांच के दौरान अधिकांश लोग खांसी, बुखार, जुकाम से ग्रसित मिले। उन्हें दवाइयां वितरित की गई। टीम ने उन्हें कोरोना से बचाव के तरीके बताए और मास्क लगाकर रखने की सलाह दी। वहीं, सीएचसी पर 448 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान देवेंद्र, बिजेंद्र, शहबाज खान, अलका पंवार आदि का सहयोग रहा।
197 लोगों के सैंपल, नौ पॉजिटिव
सरधना/हस्तिनापुर। नगर व देेहात क्षेत्र में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को भी कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 197 लोगों की सैंपलिंग कराई गई जिसमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कस्बे के सीएचसी पर 70 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए जिनमें से आठ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। सीएससी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 70 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए जिनमें से आठ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी को सीएचसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर होम आइसोलेट किया। सभी को दवाइयों की किट और जरूरी अन्य दवाइयां दी गई।
140 नमूनों की जांच में 23 संक्रमित
खरखौदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सरोहा के अनुसार बृहस्पतिवार को क्षेत्र में अब तक के सबसे अधिक संक्रमित लोग मिले हैं। प्रभारी के अनुसार खरखौदा कस्बा सहित पूरे क्षेत्र के करीब 140 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें एंटीजन जांच में 23 लोग संक्रमित मिले हैं।