फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 816 विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, ऐसे रिजेक्ट हुआ डाटा, अब इतने को मिलेगा लाभ

Tue, 21 Jan 2020 08:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ पाने की उम्मीद लगाए बैठे बागपत जिले के 816 विद्यार्थियों को झटका लगा है। डाटा वेरिफाई नहीं होने से इस बार इन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सकेगा। जांच के बाद समाज कल्याण विभाग ने डाटा लॉक कर दिया है। जिले के सात हजार दो विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। डाटा फीड के बाद जांच होती है। ऑनलाइन आवेदन के समय की जा रही गड़बड़ियों के कारण इस बार 816 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि कुल सात हजार 818 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। सोमवार रात 12 बजे तक केवल सात हजार दो विद्यार्थी ही डाटा वेरिफाई करा सके हैं। इस कारण 816 छात्र-छात्राओं को इस बार छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। इनके डाटा को रिजेक्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ऐसे खुली फर्जी मदरसे की पोल, शासन से हड़पे 58 लाख रुपए, अब होगी बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


इस तरह निरस्त हुआ डाटा
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि रिजेक्ट डाटा में 177 आवेदकों की डिटेल संदेहास्पद थी। इसके अलावा 291 आवेदकों का डाटा अशुद्ध मिला। अन्य कारणों की वजह से 348 आवेदकों का डाटा निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


डाटा में क्या मिली खामियां
सरकार पीएमएफएस डाटा से प्रत्येक विद्यार्थी के प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है। नाम, आय, पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड, बैंक खाता नंबर में गड़बड़ी मिलने पर डाटा संदेह के दायरे में आ जाता है। इसकी जानकारी विद्यार्थी और शैक्षणिक संस्थान को लॉगइन पर दी गई। मगर, डाटा को तय समय में शुद्ध नहीं किया जा सका।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें