फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी
विज्ञापन

- मां कालका देवी मंदिर पर लगे मेले में उमड़ी भीड़
माछरा। हसनपुर कलां स्थित मां कालका देवी मंदिर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने मां के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मेरठ गढ़ मार्ग पर हसनपुर कलां में एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल के बीचो-बीच स्थित मां कालका देवी के मंदिर में मन्नतें मांगने को दूर-दूर से लोग आते है। ग्राम प्रधान मुकेश गुर्जर एवं कर्मवीर सिंह लाला ने बताया कि काफी वर्षों पूर्व इस स्थान पर घने जंगल हुआ करते थे और बंजारे का परिवार आकर रहने लगा। उस बंजारे की एक कन्या की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि कुछ समय बाद ही इस स्थान पर मां कालका देवी की मूर्ति पिंडी के रूप में स्वत: ही जमीन से निकल आई और धीरे-धीरे मां कालका के प्रति लोगों की रूचि बढ़ी। करीब 45 वर्ष पूर्व गांव हसनपुर कलां के जयकरण सिंह को माता कालका देवी ने स्वपन में दर्शन दिए और कहा कि यहां पर जो भी सच्चे मन से आएगा उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। ग्रामीणों ने मिलकर मां कालका देवी का एक मठ बनाया लेकिन करीब 10 वर्षों से यहां वर्ष में दो बार दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाने लगा। नवरात्र की सप्तमी और अष्टमी को मेला लगता है कालका देवी मेला कमेटी से जुडे़ कर्मवीर सिंह उर्फ लाला, प्रवेश कुमार, मुकेश प्रधान ने बताया कि यहां पर एक पीपल का वृक्ष भी है जो उस पर धागा मन्नतें पूर्ण होने का बांधता है उसकी मन्नतें अवश्य ही पूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था बनाने में कमेटी के मुकेश प्रधान, प्रवेश कुमार, कर्म सिंह उर्फ लाला, नेता सत्यवीर खटाना, नीलम प्रधान, प्रवीन कुमार, सूरजभान मूंछ, महाराज तुरंतनाथ, पप्पू ठेकेदार, आदेेश गुर्जर, प्रशांत प्रधान, नरेश कुुमार, मोहित, जसवंत सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें