फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाकों का वोटिंग प्रतिशत उछला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। मतदान को लेकर इस बार अलग ही उत्साह था। शहर के ऐसे क्षेत्र जहां मतदान सभी चुनावों में बहुत कम रहता आया है, वहां भी इस बार बेहतर वोटिंग हुई। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली साकेत कालोनी शहर की पॉश कालोनियों में से एक है। यहां के लोगों के पिछले मतदान पर नजर डालें, तो कभी भी 35 प्रतिशत से ऊपर मतदान नहीं किया। इस बार नगर निगम चुनाव में भी इनका मत प्रतिशत 52 प्रतिशत रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को इस क्षेत्र के लोगों ने 55 प्रतिशत मतदान कर सभी को चौंका दिया।
वहीं दूसरी तरफ शास्त्रीनगर क्षेत्र जिस पर सभी की नजर टिकी थी, उसमें भी इस बार मतदान पहले चुनावों से बेहतर रहा। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के बूथ पर लगभग 63 प्रतिशत मतदान हुआ, तो एनी बेसेंट में करीब 50 प्रतिशत ही मतदान हुआ। संत विवेकानंद स्कूल में करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ। अंबेडकर स्कूल में 65 प्रतिशत मतदान हुआ। शास्त्रीनगर के कई बूथों पर जो पोलिंग एजेंट के माध्यमों से रिपोर्ट मिली, उसके अनुसार औसतन 61 से 63 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ है। वहीं आवास विकास में भी 61 प्रतिशत के करीब मतदान रहा। मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी में भी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट का उत्साह अमेरिका से ले आया मेरठ
(फोटो)
कंकरखेड़ा के मूल निवासी सुमित खन्ना सिएटल अमेरिका रहते हैं। सुमित खन्ना ने बताया कि उन्हें होली पर मेरठ अपने घर आना था, लेकिन मतदान का दिन देखते हुए उन्होंने होली पर आने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया और मतदान करने के लिए मेरठ आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें