फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए तो शहर का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
45 करोड़ से प्रस्ताव पास हुए तो शहर का होगा विकास
विज्ञापन

मेरठ। अगर नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों को अवस्थापना की बैठक में हरी झंडी मिली तो शहर का तेजी से विकास होगा। माना जा रहा है कि 13 मार्च को अवस्थापना की बैठक होगी। जिसमें शहर के विकास पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

नगर निगम अवस्थापना निधि में लगभग 45 करोड़ रुपये जमा हैं। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन पूर्व में 50 करोड़ से भी अधिक के प्रस्ताव तैयार कर चुका है। पूर्व में एक बार अवस्थापना की बैठक की गई थी, लेकिन कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने काफी प्रस्तावों को खारिज कर दिया था। उसके बाद अवस्थापना निधि के धन से बेगमपुल पर फ्लाई ओवर निर्माण की बात शुरू हो गई। जिसके कारण नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयार किये गए शहर के विकास के खाके को ब्रेक लग गया। बताया जा रहा है कि जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारियों ने कमिश्नर से शहर के विकास को लेकर बात की। जिसके बाद अब उम्मीद जगी है कि आगामी 13 मार्च को कमिश्नरी सभागार में बुलाई गई अवस्थापना की बैठक में कमिश्नर शहर के विकास को तैयार किए गए प्रस्तावों को हरी झंडी देंगे। माना जा रहा है कि अगर कमिश्नर ने प्रस्ताव पास किए तो शहर का विकास तेजी से होगा। इस संबंध में नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय का कहना है कि अवस्थापना के प्रस्ताव तैयार हैं। अंतिम निर्णय कमिश्नर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें