फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी भी नहीं कर रहे नियमों का पालन
विज्ञापन

मेरठ। पब्लिक के साथ पुलिस भी यातायात नियमों को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि दो दिन से चल रहे अभियान के बावजूद शुक्रवार को भी बिना हेलमेट चल रहे 28 पुलिस कर्मियों का चालान कर दिया गया। शहर में कुल 261 लोगों के चालान हुए।
आगरा की तर्ज पर मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने भी इन दिनों बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। बुधवार से इसकी शुरुआत हुई थी। शुक्रवार को तीसरे दिन ट्रैफिक पुलिस के दो सीओ, इंस्पेक्टर, एक टीएसआई की टीम शहर में उतरी। पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, घंटाघर, कमिश्नरी चौराहा, बेगमपुल, दिल्ली रोड, मवाना रोड सहित कई स्थानों पर वाहन चालकों के चालान काटे गए। सीओ प्रथम ने 32, सीओ सेकेंड ने 20, टीआई ने 52, टीएसआई ने 15 चालान काटे। 142 चालान बाकी पुलिस कर्मियों ने किए। 28 पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे, जिनमें अधिकतर पुलिस लाइन के आसपास पकडे़ गए। इनमें कुछ दरोगा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकार गई सिफारिश
ट्रैफिक पुलिस के अभियान के दौरान पकडे़ गए कुछ लोगों ने सिफारिश भी खूब लगवाई। एक बाइक सवार को रोकने पर उसने किसी नेता का फोन मिलाकर टीएसआई डीडी दीक्षित से बात कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं की गई। साफ कहा गया कि पुलिस वालों के भी चालान हो रहे हैं। हेलमेट तो लगाना ही पडे़गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें