फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों में जान फूंक गयी अमिता सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपना योगदान दें
विज्ञापन

मेरठ। ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का कार्यक्रम शनिवार को चैंबर ऑफ कामर्स बोंबे बाजार में आयोजित किया गया। इसमें ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमिता सिंह पहुंचीं। अमिता सिंह ने जहां देश के नवयुवकों को अपने पैरों पर खड़े होने की सीख दी, वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन

अमिता सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस एक ऐसा फोरम है, जिसके माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था रखने वाले चिकित्सक, इंजीनियर, वैज्ञानिक, एडवोकेट, शिक्षक, उद्यमी आदि देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपना योगदान दे सकते हैं। प्रोफेशनल्स की कार्य कुशलता, जागरूकता एवं विषय विशेषज्ञता का सार्थक उपयोग राष्ट्र को समर्थ और सशक्त बनाने में बेहतर ढंग से किया जा सकता है। अमिता सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी प्रोफेशनल्स को कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महासचिव नसीम कुरैशी ने की और संचालन डॉ. आईडी गौतम ने किया। इस अवसर पर सतीश प्रकाश, शैलेंद्र गौरव, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप पंवार, डॉ. संजीव परमार, प्रो कुशाग्र, प्रो धनेश्वर कुमार, इंजीनियर जीएसकांत, चौ. देवेंद्र एडवोकेट, तेजवीर सिंह वर्मा, डॉ. एमएस शर्मा, सरताज गाजी, स. मनजीत सिंह कौछड़, अखिल कौशिक, सतीश शर्मा, विजय चिकारा, इरशाद, हरिओम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें