फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7781 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
7781 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

मेरठ। जिले में बुधवार को 89 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 7781 लोगों ने टीका लगवाया। अब तक 7 लाख 24 हजार 611 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं, यानी उनका टीकाकरण पूरा हो चुका है। पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 17 लाख 4783 हैं।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि टीकाकरण को बढ़ाने पर जोर है। कम लोग टीकाकरण कराने के लिए आ रहे हैं। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहा है। बृहस्पतिवार को 18 स्थानों पर सात हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि रामनवमी के कारण कम बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जाएगा। इस दिन 70 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

2973 सैंपलों की जांच, कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
मेरठ। जिले में 2973 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। पांच सक्रिय केस हैं, जिनमें से चार अस्पताल में भर्ती हैं और एक होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66021 मरीज मिल चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें