फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 हजार के कबूतर, 50 हजार के लड़ाकू मुर्गे चुरा ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
75 हजार के कबूतर, 50 हजार के लड़ाकू मुर्गे चोरी
विज्ञापन

मेरठ। सरधना के पोहल्ली गांव में रविवार देर रात एक घर के ताले तोड़कर चोर करीब 1.25 लाख रुपये के महंगे कबूतर और लड़ाकू मुर्गे चुरा ले गए। पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार परेशान है।
विज्ञापन

गांव निवासी एजाज पुत्र शरीफ ने बताया कि उसने घेर में कबूतर और असील मुर्गे पाल रखे थे। सोमवार सुबह वह घेर में पहुंचा तो ताले टूटे मिले। कबूतर और मुर्गे गायब थे। एजाज ने बताया कि उसने मुर्गे आंध्र प्रदेश से मंगाए थे। वह आसपास के गांवों में कई प्रतियोगिताएं जीत चुके थे। दोपहर में वह कुछ लोगों के थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एजाज उसे फटकार कर भगा दिया। एजाज ने कहा कि अगर थाने में उसकी सुनवाई नहीं होती है तो अफसरों से गुहार लगाएगा। सरधना थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर दी है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें