फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने महापंचायत की सफलता के लिए ताकत झोंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर/सरधना/जानीखुर्द। कस्बा करनावल में मंगलवार को आहूत किसान महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। इसके चलते रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह व जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों गांवों में नुक्कड़ सभाएं की गईं।
विज्ञापन

रालोद नेताओं ने किसानों से आह्वान किया कि उनके हितों की रक्षा के लिए लड़ाई निर्णायक होने वाली है। उन्होंने कहा कि करनावल में आहूत महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचकर उसे ऐतिहासिक बनाना चाहिए। जिससे सरकार किसानों की एकजुटता देख नए कृषि कानून वापस लेने पर मजबूर हो जाए। नुक्कड़ सभाओं के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि किसानों को एकजुट रहकर हक की लड़ाई लड़नी चाहिए। इसमें रालोद उनके साथ है।
वहीं, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि महापंचायत में मंगलवार को रालोद का कुनबा बढ़ेगा। जिसमें क्षेत्र के कार्यकर्ता और नेता भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल होंगे। रालोद नेताओं ने क्षेत्र के कई गांवों व कस्बों में किसानों से संपर्क कर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, रणवीर दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने नानू एवं भलसोना गांव में पंचायत करके जनसंपर्क किया। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। कहा कि ये सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने किसानों से 26 जनवरी को ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली पहुंचने की अपील की। यहां रुबीश त्यागी, भुरू प्रधान, सत्यवीर त्यागी, दीपक त्यागी, डॉ. अशोक, देवदत्त शर्मा, ममता शर्मा, शाहिद अहमद, हरपाल, रिजवान, सतीश प्रधान मौजूद रहे।
किसान आंदोलन को लेकर जानीखुर्द क्षेत्र के गांव टिमकिया में किसानों की पंचायत हुई। इसमें करनावल में मंगलवार को किसानों के समर्थन में आहूत महापंचायत में दर्जनों ट्रैक्टरों से जाने का निर्णय किया गया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व प्रधान जयवीर सिंह ने की तथा संचालन राहुल टिमकिया ने किया। यहां नरेंद्र, नानक चंद, सीताराम, मनीष पूनिया, नितिन पूनिया, कुलदीप तोमर, वीर सिंह तेवतिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें