मकान के गेट को दूसरे आरे खोलने की अपील
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित झारखंडी मंदिर के पास बने देवी देवताओं की ओर से अवैध रुप से गेट खोलने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर गेट बंद कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी ने बताया कि हस्तिनापुर रोड पर झारखंड़ी मंदिर के पास हिंदू समाज के लोगों के देवी देवता बने हुए है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अवैध रुप से देवी देवताओं की ओर अपने मकान का गेट खोल लिया है। जब लोगों ने गेट बंद करने की मांग तो उसने मकान का निर्माण पूरा हो जाने पर गेट बंद करने की बात कहीं। लेकिन मकान निर्माण हो जाने के बाद भी व्यक्ति ने गेट बंद नहीं किया। जिस पर जिलाध्यक्ष ने थाने में शुक्रवार को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कोई कदम उठाया जायेगा।