फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे की धुन पर जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शांतिपूर्ण मनाया दुल्हैंडी पर्व
मवाना। होली का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। होलिका दहन के बाद जहां लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर होली की बधाई दी, वहीं लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।
विज्ञापन

नगर व देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों पर होली की खुमारी चढ़ी और अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जगह जगह युवाओं ने टोलियां बनाकर होली के पर्व का आनंद लिया और डीजे की धुन पर होली के गीतों पर जमकर डांस किया। दिनभर पुलिस नगर व देहात में गश्त करती नजर आई। छिटपुट मारपीट की घटनाओं के बीच होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से निपटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। होली के पर्व पर अबीर गुलाल के साथ-साथ लोगों ने विभिन्न व्यंजन गुंजिया, दही भल्ले, पानीपुरी आदि का आनंद लिया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर छिटपुट मारपीट की घटना हुई। हालांकि बाकी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें