युवा आदर्श नागरिक बनकर बदलेंगे देश की सूरत
नेहरू युवा केंद्र द्वारा कृषि विवि में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नेहरू युवा केंद्र बिजनौर द्वारा मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। ‘नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण’ के दूसरे दिन युवाओं को आदर्श नागरिक व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। युवाओं को बेहतर संचार, पत्र व्यवहार व हिंदी पत्रकारिता के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने सामुदायिक विकास के बारे में चर्चा करते हुए प्रतिभागियों को मानसिक विकास, व्यक्तित्व विकास, बौद्धिक विकास को लेकर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि युवा ही आदर्श नागरिक बनकर देश की सूरत बदल सकते हैं। जिला युवा समन्वयक बिजनौर गौरव सिंह राघव और वरिष्ठ लेखाकार नरेंद्र त्यागी ने युवा नेतृत्व के बारे में बताया। जबकि डा. विनिता शर्मा ने किशोर अवस्था के दौरान शरीर में होने वाले परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नेहा, आयुषी, तरन्नुम, नूर फातिमा, अंकित, पंकज कुमार, अमित कुमार, मोहित कुमार, विनीत, नीरज, रहनुमा, प्रगति, चारु, आकाश, राहुल, पवन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।