फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध निर्माण शुरू करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में तनातनी
विज्ञापन

- एक पक्ष भूमि को कबिस्तान की तो दूसरा पक्ष अपनी जमीन होने का कर रहा दावा
सरधना। तहसील मुख्यालय के निकट सुलेमानशाह में एक निर्माण को लेकर शुक्रवार को दोपहर के समय हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों ने निर्माण कार्य को बंद करा दिया। उधर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मामला दो अलग-अलग समुदायों के बीच होने के कारण मोहल्ले में तनाव बना हुआ हैं।
तहसील रोड पर सुलेमान शाह में कब्रिस्तान की भूमि हैं। आरोप है कि इस कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को कुछ लोगों ने ईंट लाकर डाल दी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने यह देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और निर्माण कार्य को बंद करा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया और निर्माण कार्य को तत्काल बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि यह भूमि कब्रिस्तान की है। जिसमें कुछ लोग उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। मामला दो समुदाय के बीच होने से मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। उधर निर्माण कर रहे पक्ष का कहना है कि उनकी यह अपनी भूमि हैं जिस पर वह निर्माण कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें