जल संरक्षण जागरुकता अभियान चलाया
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन जल संरक्षण जागरुकता अभियान चलाया गया। प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी व कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के नेतृत्व में प्रथम सत्र में पोस्टर व स्लोगन छात्राओं द्वारा बनाएं गए। छात्राओं ने मलिन बस्ती में जाकर घर-घर पहुंचकर जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में जल संरक्षण आवश्यक क्यों विषय पर वार्ता आयोजित की गई। पूजा, नीशू, आयशा, सिमरन, जीत कौर, आंचल, काजल ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने कहा कि अशिक्षा, गरीबी, नगरीकरण, औद्योगिकरण, पर्यावरण दूषित, जनसंख्या के अतिभार से पानी की मात्रा कम होती जा रही है। इसके लिए सभी को जल संरक्षण को लेकर जागरूक होना पड़ेगा।