फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: मनिंदर पाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भाजपा के मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कंकरखेडा-मोदीपुरम के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के आवास पर एकत्र हुए। इस दौरान मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में सबसे ज्यादा विकास भाजपा ने किया है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना से लेकर अपराध मुक्त देश का संकल्प भी पूरा किया है। केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को लाने का संकल्प दोहराते हुए गुल्लक के माध्यम से आर्थिक सहायता दी। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी राजेश तोमर, ऋषिपाल, मदनपाल सिंह, रविंद्र राणा, महेंद्र भारती, विनय तोमर, रविंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, पंडित शौकिंद्र भारद्वाज, भूपेंद्र चौहान, वरुण गुप्ता, रामकुमार, गौरव मलिक, सुदेश अहलावत, शैलेंद्र धनकर, अमित जयसवाल, तेजपाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा, सतीश सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, जगत सिंह, मनोज वाल्मीकि, महेंद्र सिंह प्रजापति, माधवी शर्मा, मीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने घर-घर जाकर लगाया झंडा
मोदीपुरम। भाजपा द्वारा शुरु किए गए कार्यक्रम के तहत महानगर विधि प्रकोष्ठ के संयोजक एडवोकेट राजेश मोहन शर्मा के आवास पर कंकरखेड़ा-पल्लवपुरम मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने झंडा एवं स्टिकर लगाया। इस अवसर पर राजेश मोहन शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का दोबारा परचम लहराएगा। यहां एडवोकेट महेंद्र सिंह प्रजापति, सुदेश वाल्मीकि, रजनीश गोस्वामी, मनोज वाल्मीकि, शैलेंद्र पाल सिंह, रुपेंद्र चौहान, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें