फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए के जोनल पार्क में प्रवेश रोकने पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। रक्षापुरम स्थित एमडीए के जोनल पार्क में शनिवार शाम रक्षापुरम के लोगों ने दूसरी कॉलोनियों के लोगों का प्रवेश रोक दिया। जिसके बाद रक्षापुरम और मीनाक्षीपुरम की महिलाओं में मारपीट हो गई। महिला पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छेड़छाड़, अभद्रता जैसे आरोप लगाते हुए गंगानगर थाने में तहरीर दी हैं।
विज्ञापन

रक्षापुरम सेक्टर-4 में जोनल पार्क में कुछ दिन पहले ही वीसी एमडीए ने मिनी ओपन जिम का उद्घाटन किया था। वीसी ने ही पार्क को गोद लिया हुआ है। रक्षापुरम कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पार्क में बाहरी लोग उत्पात मचाते हैं, छेड़छाड़ करते हैं। सड़कों पर ही वाहन खड़े करने से समस्या पहले से ज्यादा बढ़ गई है। शनिवार शाम मीनाक्षीपुरम निवासी कुछ युवतियां व बच्चे पार्क में पहुंचे तो आरोप है कि वहां मौजूद रक्षापुरम कॉलोनी के लोगों ने उन्हें पार्क से निकाल दिया। इसकी जानकारी पर मीनाक्षीपुरम निवासी एक पूर्व पार्षद, कांग्रेस नेता सहित दर्जनों महिलाएं पार्क में पहुंच गई और पार्क को सार्वजनिक बताते हुए प्रवेश न देने पर विरोध जताया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों में नोकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची एसआई मनु सक्सेना ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं में पुलिस के सामने ही मारपीट हो गई। घंटों हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। एसएसआई राहुल कुमार ने बताया कि पार्क सार्वजनिक स्थल है। रोक-टोक गलत है। एमडीए के अधिकारियों से बात कर मामला सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक गेट बंद
वहां मौजूद एडवोकेट दीपक चहल ने बताया कि एमडीए के दो अवर अभियंताओं ने कॉलोनी के सार्वजनिक रास्ते गेट लगाकर बंद कर दिए और वहां अपनी पार्किंग लगा दी। जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें