फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी देने वाले टीचर हैं या ट्यूटर, बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी देने वाले टीचर हैं या ट्यूटर, बैठी जांच
विज्ञापन

मेरठ। बागपत के एक इंटर कॉलेज में ड्यूटी कर रहे आठ कक्ष निरीक्षकों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जांच बैठी दी है। उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षक टीचर नहीं, ट्यूटर हैं।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि ब्रह्म सुधार समाज इंटर कॉलेज छपरौली में आठ ऐसे कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगी हुई थी, जो ट्यूटर बताए जा रहे हैं। इस सूचना पर छापामारी की गई तो वहां आठ में से तीन ही कक्ष निरीक्षक मिले। इनकी जांच बैठा दी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। उससे भी कक्ष निरीक्षकों की पहचान की जाएगी। अगर ड्यूटी गलत पाई जाती है तो जिसने उनकी ड्यूटी लगाई है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। बीएसए, अकाउंट अफसर और जीआईसी प्रिंसिपल की टीम इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें