कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर व्यापार संघ की कार्यकारिणी का बृहस्पतिवार को गठन किया गया। सर्वसम्मति से अशोक सोनी को अध्यक्ष, आशु प्रजापति महामंत्री, उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी, कोषाध्यक्ष किशन लाल, मंत्री केपी सिंह, हसन अलवी व मीडिया प्रभारी हीरालाल व सहयोगी आजाद अलवी को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। समारोह में लाला मोहम्मदपुर के सभी व्यापारी मौजूद रहे।