फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेेलवे में नौकरी के नाम पर 6.97 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सलमान ने तीन लोगों पर रेलवे में टिकट काउंटर पर नौकरी लगवाने के नाम पर झांसा देकर 6.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। सलमान ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ऑफिस पर जनसुनवाई कर रहे सीओ सिविल लाइन ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रशीद नगर निवासी सलमान ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात दिसंबर 2024 में सहारनपुर में एक रिश्तेदार के घर पर मुख्य आरोपी से हुई थी। उसने सलमान से रेलवे में टिकट काउंटर पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और उसके जरूरी दस्तावेज ले लिए। सलमान ने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक कई बार में मुख्य आरोपी के खाते में 5.68 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
इसके अलावा 1.30 लाख रुपये दो अन्य साथियों को नकद दिए। आरोपियों ने सलमान के घर डाक के जरिए नियुक्ति पत्र भेजा। आरोपियों ने सलमान को फरवरी 2025 में कन्नौज पहुंचकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा। कन्नौज पहुंचने पर सलमान को पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। सलमान आरोपियों से अपने रुपये वापस मांग रहा है। मगर आरोपी पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सलमान ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें