फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान को लेकर किसानों की महापंचायत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया भुगतान को लेकर किसानों की महापंचायत आज
विज्ञापन


मेरठ। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर पिछले एक पखवाड़े से चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहा किसानों का धरना अब आंदोलन में बदलने वाला है। शनिवार को होने वाली महापंचायत में जिलेभर के किसान कमिश्नरी पर पहुंचेंगे। भारतीय किसान आंदोलन के बाद अब किसान विचार मंच ने भी अपना समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन

बकाया भुगतान की मांग को लेकर पिछले एक पखवाड़े से कमिश्नरी पार्क में अजगर किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान आंदोलन का संयुक्त रूप से धरना चल रहा है। अधिकारियों द्वारा वार्ता नहीं करने पर किसानों ने एक सितंबर को महापंचायत आहूत कर रखी है। संगठन के अध्यक्ष डॉ महक सिंह और आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी किसानों की पीड़ा नहीं समझ रहे हैं। गन्ना किसानों का शुगर मिलों पर 1800 करोड़ से ज्यादा बकाया है। किनौनी, मवाना और नंगलामल मिल ने सबसे ज्यादा गन्ना मूल्य दबाकर रखा है। अब किसान आरपार की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। शुक्रवार को किसान विचार मंच अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने भी पहुंचकर अपना समर्थन किसानों को दिया और कमिश्नर कार्यालय गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें