फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो मेरठ खेलो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फुटबाल में आर्यंस पब्लिक स्कूल की बी टीम अव्वल
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में चल रही पांच दिवसीय खेलो मेरठ खेलो प्रतियोगिता में दूसरे दिन बास्केटबाल एवं फुटबाल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभागीय खेल समिति के समन्वयक जयराज सिंह जादौन ने बताया कि सुभारती विवि एवं क्रीड़ा भारती के द्वारा आयोजित खेलो मेरठ खेलो प्रतियोगिता में बास्केट बाल में प्रथम स्थान माडर्न पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान रियल पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान वर्धमान क्लब को मिला।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आर्यंस पब्लिक स्कूल की बी टीम व द्वितीय स्थान टीम ए को मिला। तृतीय स्थान पर सुंदरदीप पब्लिक स्कूल की टीम रही। बालिका वर्ग में आरजी आई स्कूल एवं आर्यंस पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


खास बातें:
सुभारती विवि में चल रही है पांच दिवसीय खेलो मेरठ खेलोे प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें