फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय गगोल के इंचार्ज अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गगोल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अधिकारियों व शासनादेश न मानने के मामले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गगोल के इंचार्ज अध्यापक को निलंबित कर दिया है। तीन बीईओ की जांच टीम में इंचार्ज अध्यापक को दोषी पाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक एक माह पूर्व देवेंद्र कर्दम द्वारा शिकायती पत्र दिया था इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक भारतवीर पर निशुल्क यूनिफार्म के नियम व निर्देशों व अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार किया गया। वहीं अवैध निकासी का भी आरोप लगाया गया था। शिकायती पत्र पर खंड शिक्षा अधिकारी दौराला, मवाना व मेरठ की संयुक्त टीम गठित कर जांच करने के आदेश दिए गए थे। टीम ने जांच में सन 2013- 14 में निशुल्क यूनिफार्म के निर्देशों व नियमों की अवज्ञा करके अनियमित सिलाई, टेलर चयन व भुगतान में गड़बड़ पाई। वहीं नियम विरूद्ध बोनस का भुगतान सहित अन्य मामलों में आंशिक भुगतान एकाउंट पेय चेक की जगह बियरर चेक से भुगतान किया गया। वहीं दूसरे मामलों में भी टीम ने जांच में इंचार्ज अध्यापक भारतवीर को दोषी पाया। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ने इंचार्ज अध्यापक भारतवीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं निलंबन प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय चरन सिंह को सौंपी गई।

खास बातें:
अवैध निकासी, अधिकारियों व शासनादेश न मानने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें