फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी से कैंट रोशन, बिजली का बिल हुआ आधा

विज्ञापन
विज्ञापन
एलईडी से कैंट रोशन, बिजली का बिल हुआ आधा
विज्ञापन

मेरठ। कैंट इलाके में लगाई गईं एलईडी से कैंट बोर्ड को फायदा पहुंचा है। एक साल में बिजली का बिल करीब आधा हो गया है। एलईडी ने अपनी लागत वसूल कर दी है। प्रदूषण कम होने की बात भी कही जा रही है। रिजल्ट से उत्साहित बोर्ड एलईडी की संख्या बढ़ाएगा। सोलर एनर्जी के इस्तेमाल का नतीजा भी सकारात्मक आ रहा है। इन दोनों उत्पादों के प्रयोग से बोर्ड अपना बिजली का बिल कम कर रहा है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट के तहत सड़कों पर सोडियम लाइट की जगह एलईडी लगाई गई थीं। विभिन्न वार्डों में दो हजार से अधिक एलईडी लगाई गईं। एलईडी का इस्तेमाल बढ़ाने का असर करीब एक साल में यह देखा गया कि बिजली का बिल करीब आधा हो गया। इससे उत्साहित कैंट बोर्ड प्रशासन एलईडी के इस्तेमाल पर और जोर देने की योजना बना रहा है। बोर्ड ने कई जगहों पर सोलर लाइट लगाई हैं। कैंट बोर्ड दफ्तर की छत पर सोलर पैनल लगे हैं। स्ट्रीट लाइटों को भी सोलर पैनल पर लेने की योजना है। मॉल रोड पर बोर्ड ऐसा करने जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात
स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट में एलईडी का इस्तेमाल कैंट बोर्ड के लिए साबित हुआ फायदे का सौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें