पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी
चांदपुर (बिजनौर)। एक डीसीएम में करीब एक दर्जन पशु नूरपुर की ओर से चांदपुर ले जाए जा रहे थे। नूरपुर रोड पर एसडीएम आजाद भगत सिंह व सीओ अंशु जैन ने डीसीएम को रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि पशु कटान के लिए ले जाए जा रहे थे। डीसीएम को पुलिस थाने ले आई। पशु कटान के लिए बछरायूं ले जाए जा रहे थे। कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। डीसीएम में नियत सीमा से ज्यादा पशु भरे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।