अधर्म के नाश के लिए धरती पर आते हैं भगवान
मेरठ। मानव सेवा संस्थान के द्वारा वेस्ट एंड रोड स्थित मानव धर्म मंदिर में सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा महायज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास साध्वी दर्शनी बाई ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान का अवतार किसी विशेष उद्देश्य से होता है। कहा कि धर्म की स्थापना के लिए और अधर्म का नाश करने के लिए भगवान धरती पर आते है। धर्म शास्त्रों में लिखा है जो भक्तों ने भगवान की भक्ति की और सत्य के मार्ग पर चले है उनका नाम अमर हो गया। कथा में ब्रह्मसिंह तोमर और हरबीरी देवी ने साध्वी दर्शनी बाई सरिता आदि भजन गायकों का माला पहनाकर स्वागत किया। कथा में देवेंद्र प्रधान, राजेश गोयल, लटूर चौहान, सतेंद्र सिंह, नेपाल सिंह, भंवर सिंह, दिनेश, अरूण व धुरदंर चौहान आदि मौजूद रहे।
भक्त की कामना पूरी करते हैं भगवान शिव
मेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट लालकुर्ती की ओर से आयोजित महापुराण कथा के 11 वें दिन कथा व्यास पं. हरीश उनियाल ने कहा कि भगवान शिव द्वारा भक्त की कामना तुरंत पूरी की जाती है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान की भूमिका में मंजू मारवाह, सपना विगमल आदि ने सेवा एवं गणेश वंदना की। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भगवान शिव ने मानव कल्याण के लिए पृथ्वी पर शिव क्षेत्र को बनाया है।