कारगिल शहीदों को किया नमन
मेरठ। कर्तव्य संगठन के द्वारा बच्चा पार्क स्थित रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर कारगिल के महान शहीदों को नमन किया गया। कर्तव्य के महा सचिव रणजीत सिंह जस्सल ने शहीदों को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि भारतीय रणबांकुरों ने पाकिस्तान को कारगिल युद्घ में अच्छा सबक सिखाया जिस कारण आज पाकिस्तान भारत की ओर आंख नहीं उठाता। प्रसिद्घ कवि डॉ. ईश्वर चंद गंभीर ने अपनी कविता के जरिए शहीदों को श्रद्घांजलि दी। कर्तव्य के उपाध्यक्ष परविंद्र सिंह ईशू, दिनेश तलवार, शरीफ अहमद, आमिर हमीद, आम प्रकाश यादव, जयकरण भूटानी, निखिल ठाकुर, शफीक कुरेशी, दिपांशु व दीपक आदि मौजूद रहे।