फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की जलापूर्ति सुचारू करना हमारी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जलापूर्ति सुचारु कराना प्राथमिकता: सलूजा
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम जलकल विभाग में अधिकारियों का टोटा पूरा हो गया है। सरकार ने महाप्रबंधक जल, सहायक अभियंता, अवर अभियंता की सभी सीटें फुल कर दी हैं। अब शहर की जलापूर्ति सुधार की उम्मीदें जग गई हैं। महाप्रबंधक जल ने सोमवार को चार्ज संभालते ही विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान महाप्रबंधक जल आरपीएस सलूजा ने अपने कार्यालय में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि शहर की जलापूर्ति सुधारने और जल मूल्य वसूली करके निगम राजस्व बढ़ाना पहली प्राथमिकता होगी। जनता की समस्याओं का 24 घंटे में समाधान किया जाएगा। अब जलकल विभाग का कोई कर्मचारी अथवा उसके परिवार का कोई व्यक्ति विभाग में ठेकेदारी नहीं करेगा। अगर ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ शासनादेश के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। सभी सहायक अभियंता, अवर अभियंताओं से शहर के हैंडपंप, सबमर्सिबल, ट्यूबवेल और अन्य जल संसाधनों का लेखा जोखा लिया जा रहा है। जिससे विधिवत तरीके से व्यवस्था को चलाया जा सके। उन्होंने कानपुर में अपने कार्यकाल पर भी चर्चा की। साथ ही कहा कि हैंडपंप, सबमर्सिबल या ट्यूबवेल को ठीक कराने का कार्य उचित समय पर होना चाहिए। भविष्य में ऐसा ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें