फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बसपा-आसपा को लगा बड़ा झटका, 51 पदाधिकारी रालोद में हुए शामिल, पढ़िए क्या बोले...

Fri, 16 Jul 2021 10:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बसपा और आजाद समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दोनों पार्टी के 51 पदाधिकारी रालोद में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन
बसपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परतापुर बाईपास स्थित रेस्टोरेंट में एक कार्यक्रम के दौरान आजाद समाज पार्टी (आसपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 51 पदाधिकारी रालोद में शामिल हो गए। रालोद के मेरठ-सहारनपुर मंडल के क्षेत्रिय अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


आसपा की मेरठ मंडल अध्यक्ष सावित्री विक्रांत गौतम के नेतृत्व में 31 पदाधिकारी रालोद में शामिल हुए। इसके अलावा 20 बसपा पदाधिकारियों ने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की। सावित्री गौतम ने कहा कि मैं पहले भी रालोद में थी, आसपा की कोई नीति नहीं है। इसलिए मुझे वापस आना पड़ा। मेरठ-सहारनपुर मंडल के क्षेत्रिय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि सरकार महंगाई पर ध्यान नहीं दे रही है। बिजली, गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा। इनके खिलाफ पार्टी चुनाव लड़ेगी।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में साजिश के तहत प्रत्येक जगह अपना कब्जा कर लिया है। इस बात का खुलासा फिलहाल बागपत में हुआ। रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह ने कहा कि आसपा के आने से रालोद का जनाधार बढ़ा है। रालोद नेता नरेंद्र खजूरी, डॉ. राजकुमार सांगवान, विश्वास चौधरी, ओमप्रकाश, रामबीर सिंह, हरीश यादव, डॉ. सुशील, राखी गौतम, देवेंद्र, धर्मेंद्र चौधरी, विपिन चौधरी, किशनपाल, अनिल कुमार, डॉ. गुलजार, सीमा, ज्योति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें