फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में परिवार: उधम सिंह के नाम पर मांगी 50 हजार की रंगदारी, नहीं देने पर पूरे परिवार जान से मारने की धमकी

Sat, 07 May 2022 12:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

उधम सिंह के नाम पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे परिवार खौफ में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कुख्यात बदमाश उधम सिंह के नाम पर लिसाड़ी गेट के पेठा कारोबारी सलाउद्दीन से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने बदमाश अश्वनी उर्फ छोटी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कुख्यात ऊधम सिंह के नाम की भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समरगार्डन कॉलोनी निवासी सलाउद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन ने बताया कि बुधवार को बदमाश अश्वनी उर्फ छोटी ने स्पीड पोस्ट के जरिए दो पेज की चिटठी भेजकर पचास हजार रूपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी ने लिसाड़ीगेट थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हादसे ने छीन लीं खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत और पति का कटा हाथ, तीन साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें