फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकबाल कबाड़ी के यहां बरामद 50 इंजनों आरटीओ से डाटा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबाल कबाड़ी के गोदाम में मिले 50 इंजनों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस इकबाल कबाड़ी के गोदाम की कुर्की करने के बाद मौके से मिले पचास इंजनों के चेसिस और इंजन नंबर से तस्दीक करने में जुट गई है। आरटीओ से इंजन और चेसिस नंबर के जरिए डाटा मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि यह जानकारी मिलने के बाद वाहनों के मालिकों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
इकबाल कबाड़ी के खिलाफ गैंगस्टर के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई लगातार चल रही है। कबाड़ी की जो भी संपत्ति सामने आ रही है, उसे जब्त किया जा रहा है। शनिवार को जब्त संपत्ति में पचास इंजन पुलिस को मिले थे। जिसके इंजन और चेसिस नंबर आरटीओ को तस्दीक करने के लिए भेज दिए गए हैं। इन सभी इंजन के चेसिस नंबर से वाहन स्वामियों का नाम-पता जुटाने के बाद पुलिस इन तक पहुंचेगी। वाहन स्वामियों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों की भी जानकारी हासिल करेगी ताकि साक्ष्य मजबूत एकत्र होने के बाद आरोपी कबाड़ी पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा पुलिस का कहना यह भी है इससे यह भी साफ हो जाएगा कि जो वाहनों के इंजन मिले है, वह पंद्रह और दस साल पुराने वाले है या क्राइम के है। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि इंजन-चेसिस नंबर से ही आरटीओ से अधिक जानकारी मिलेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें