मेरठ के मलियाना निवासी लक्ष्मी(20) अपने पति संतोष राणा(45) के साथ गुरवार शाम एसएसपी ऑफिस पहुंची। लक्ष्मी ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अधिकारियों से पूर कहानी बताई।
अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने की दे रहे धमकी
लक्ष्मी ने बताया कि उसने परिजनों के विरोध के बाद दूसरी जाति से जुड़े संतोष राणा से प्रेमविवाह किया। इसके बाद से लक्ष्मी का परिवार उसकी जान का दुश्मन बन गया। युवती का कहना है कि उसके परिवार के लोग उसके पति को लक्ष्मी के अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें Muzaffarnagar: बहादुर की हत्या में बड़ा खुलासा, पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार को किया गिरफ्तार, ये निकली मर्डर की वजह
लक्ष्मी का कहना है कि कुछ दिन पहले एसएसपी से गुहार लगाई थी। एसएसपी ने थाना पुलिस को नवदंपति की सुरक्षा के आदेश दिए। आरोप है कि इसके बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा चौकी इंचार्ज ने फोन पर युवती को धमकी दी। एसएसपी डा विपिन ताडा ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।