फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से 45 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक से 45 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटे
विज्ञापन

मेरठ। अपराध नियंत्रण के पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। बेखौफ बदमाश शहर की सड़कों से गुजरते लोगों से सरेआम लूटपाट की वारदात अंजाम दे रहे हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक से बदमाशों ने 45 हजार रुपये, दो मोबाइल और नकदी लूट ली। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
नौचंदी थाना क्षेत्र पटेल मंडप के पास घटना रात 12 बजे हुई। शास्त्री नगर सेक्टर 3 निवासी अनिल मेगानी कोतवाली थाना क्षेत्र कसाई वाली के पास मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वह देर रात अपने नौकर राहुल के साथ स्टोर बंद कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही पटेल मंडप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने अनिल को रोककर उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए अनिल की जेब में रखे 45 हजार रुपये की नकदी सहित दो मोबाइल लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश हापुड़ रोड की तरफ फरार हो गए। लूटपाट भवानी नगर निवासी अजहर खान के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अनिल ने नौचंदी थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------
कमिश्नर आवास के सामने भाजपा नेता से मोबाइल लूटा
मेरठ। जेल रोड आर्य नगर निवासी अश्वनी कांबोज भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला मीडिया प्रभारी हैं। मंगलवार रात वह लालकुर्ती से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। कमिश्नर आवास के सामने उनका मोबाइल बजने लगा। जैसे ही उन्होंने जेब से मोबाइल निकाला, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। भाजपा नेता ने शोर मचाया तो पास ही कुछ दूरी पर खड़ी फैंटम पुलिस वहां पहुंच गई। आरोप है कि पहले तो फैंटम पुलिस ने वारदात को मानने से इंकार कर दिया, लेकिन जब अश्वनी ने परिचय दिया तो पुलिस उन्हें लेकर सिविल लाइन थाने आ गई। भाजपा नेता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

------------
लालकुर्ती पैठ में महिला का पर्स उड़ाया
मेरठ। लालकुर्ती पैठ से गुजरने के दौरान महिला के बैग से पर्स चोरी कर लिया गया। भगवतपुरा निवासी मीनाक्षी मंगलवार को अपनी माता का चेकअप कराने के लिए बाउंड्री रोड स्थित अस्पताल आयी थी। बेगमपुल से वह पैदल ही अस्पताल जा रही थी। अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला कि बैग की चेन खुली है और पर्स गायब है। प्रकरण की थाने जाकर शिकायत की। मीनाक्षी ने बताया कि पैठ से गुजरते समय एक महिला उससे टकराई थी। अंदेशा है कि तब ही बैग से पर्स चोरी किया गया। उन्होंने बताया कि पर्स में लगभग 15 सौ रुपये और मोबाइल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें